भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका-वरुण गांधी को नहीं मिली जगह, विनय कटियार भी बाहर

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 लोगों के नाम है। इसके अलावा 50 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और 179 स्थाई सदस्य हैं जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा में पार्टी के नेता, प्रवक्ता और राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हैं। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, उनके बेटे वरुण गांधी और वरिष्ठ नेता विनय कटियार को जगह नहीं दी गई है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, सरोज पांडे, हर्षवर्धन, एस जयशंकर, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम रुपाला, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, जितेंद्र सिंह जैसे नेता शामिल है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पहला देशों से निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, मिथुन चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं। उपाध्यक्ष के रूप में रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, राधा मोहन सिंह, रघुवर दास, बेबी रानी मौर्य, दिलीप घोष के नाम शामिल हैं। पार्टी के महासचिव के रूप में अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग के नाम शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की

Pranavi Urs ने Asian Games में रचा इतिहास, महिला गोल्फ में जीता पहला व्यक्तिगत गोल्ड