'युवाओं को सभी PMs के बारे में बताया जा रहा', Nehru Memorial के नाम बदलने पर बोली BJP- बेवजह मुद्दा बना रही कांग्रेस

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने पर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दे रही है, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि युवाओं को संग्रहालय में चल रही एक वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में सिखाया जा रहा है। प्रह्लाद जोशी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आज ही राहुल गांधी ने भी पूरे मामले को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है।

राहुल का बयान

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। नाम बदलने के विवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग के एक दिन बाद आई है, जहां कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा ने एन की जगह पी लगा दी है, जो पार्टी की क्षुद्रता और चिड़चिड़ापन का प्रतीक है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि दरबारी सिर्फ विलाप कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लद्दाख जाते समय हवाई अड्डे पर कहा, "नेहरू जी की पहचान उनके करम है, उनका नाम नहीं।"

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!