गोवा में भाजपा ने 15 सालों तक सिर्फ घोटाले किए और कांग्रेसियों को प्रोटेक्ट किया: केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

पणजी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डोना पाउला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा ने 15 साल राज किया। मैं पूछना चाहता हूं कि इन 15 सालों में भाजपा ने गोवा के लोगों के लिए क्या किया? कुछ भी नहीं किया। भाजपा ने 15 सालों में सिर्फ घोटाले किए। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस और दूसरी पार्टी के नेताओं को प्रोटेक्ट करने का काम किया है। अगर आपने भाजपा को वोट दे दिया तो उनके पास कोई योजना नहीं है लेकिन एक बार आप हमें वोट देकर देखिए। हमारे द्वारा किए गए कामों का आपको फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हम 24x7 बिजली देंगे, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक