BJP का विरोध नहीं आया काम, कर्नाटक सरकार ने बदला रामानगर जिले का नाम, बेंगलुरु दक्षिण हुआ

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

कर्नाटक कैबिनेट ने शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मंजूरी दे दी। फैसले की जानकारी देते हुए कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा कि 'ब्रांड बेंगलुरु' को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "बेंगलुरू ब्रांड को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने रामनगर के विधायकों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।" हालाँकि, मंत्री ने स्पष्ट किया, यह केवल नाम का परिवर्तन है और बाकी तालुके वही रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पहले प्यार किया और फिर बनाए शारीरिक संबंध, लड़की के शादी का नाम लेते ही कर दी हत्या, हैवान बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

भाजपा और जेडीएस इसको लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमलावर थी। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करना चाहती है क्योंकि इसमें 'राम' है। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि वे केवल इसे बदलना चाहते हैं क्योंकि रामनगर के नाम में 'राम' है। ऐसा सिर्फ कांग्रेस सरकार ही कर सकती है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। वहीं, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने भी रामनगर का नाम बदलने के पीछे छिपे एजेंडे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ''यह कोई रहस्य नहीं है कि यह नाम परिवर्तन किसकी तुष्टीकरण के लिए किया जा रहा है।''

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?