भाजपा संसदीय दल कार्यकारिणी का गठन, राजनाथ और विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By नीरज कुमार दुबे | Jun 12, 2019

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल में आज महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गयीं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। खास बात यह है कि विज्ञप्ति से यह साफ जाहिर हो जाता है कि संसदीय दल में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। देखना होगा कि 17वीं लोकसभा का जब सत्र शुरू होगा तब प्रधानमंत्री के साथ वाली सीट पर गृहमंत्री बैठते हैं या रक्षा मंत्री। वैसे तो प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री ही बैठते हैं लेकिन लोकसभा में पार्टी के उपनेता के नाते राजनाथ सिंह को यह मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें होंगी। पार्टी की ओर से कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की जो जानकारी दी गयी है। वह इस प्रकार है-

भाजपा संसदीय दल कार्यकारी समिति

संसदीय दल के नेता- नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय अध्यक्ष- अमित शाह

लोकसभा में पार्टी के उपनेता- राजनाथ सिंह

राज्यसभा में पार्टी के नेता- थावर चंद गहलोत

राज्यसभा में पार्टी के उपनेता- पीयूष गोयल

सरकारी चीफ व्हिप- प्रहलाद जोशी

सरकारी उप चीफ व्हिप- अर्जुन राम मेघवाल

पार्टी चीफ व्हिप- लोकसभा- डॉ. संजय जायसवाल

पार्टी चीफ व्हिप- राज्यसभा- भूपेंद्र यादव

कोषाध्यक्ष- गोपाल शेट्टी

व्हिप लोकसभा

प्रतिमा भौमिक, सुनील सिंह, प्रवेश वर्मा, किरीट भाई सोलंकी, जुगल किशोर शर्मा, नलिन कुमार कटील, सुधीर गुप्ता, संतोष पाण्डेय, कपिल मोरेश्वर पाटिल, सुरेश पुजारी, कनकमल कटारा, अजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, पंकज चौधरी, खगेन मुर्मु, रंजनबेन भट्ट, शोभा कलंदराजे, लॉकेट चटर्जी।

व्हिप राज्यसभा

अमर शंकर साबले, शमशेर सिंह मनहास, श्वेत मलिक, चुन्नीबाई गोहेल, अजय प्रताप सिंह, डॉ. अशोक बाजपेयी

विशेष आमंत्रित- लोकसभा

नितिन गडकरी

रविशंकर प्रसाद

अर्जुन मुंडा

नरेंद्र सिंह तोमर

स्मृति ईरानी

जुएल ओराम

विशेष आमंत्रित- राज्यसभा

जेपी नड्डा

ओम प्रकाश माथुर

निर्मला सीतारमण

धर्मेन्द्र प्रधान

प्रकाश जावडेकर

भाजपा संसदीय दल कार्यालय प्रभारी- कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा संसदीय दल कार्यालय सचिव- बालासुब्रमण्यम कामार्सु

प्रमुख खबरें

West Bengal CM Announcement Live: अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया सीएम, कल शपथ ग्रहण

क्या Dhurandhar 3 बन रही है? Jyoti Deshpande का बड़ा खुलासा: Aditya Dhar का काम अभी खत्म नहीं हुआ है!

Tamil Nadu Political Crisis | तमिलनाडु का सत्ता संघर्ष! राजभवन ने साफ़ किया रुख- संख्या बल दिखाएँ और सरकार बनाएँ

Mothers Day Gift Ideas: इन खूबसूरत Clutch Bags से मां को कराएं स्पेशल फील, देखें Unique Designs