महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा पार्टी और सरकारों ने किया काम: अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 30, 2021

कांगड़ा। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भजापा महिला मोर्चा ज़िला नूरपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग किया, बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रेष्ठता ठाकुर द्वारा की गई, बैठक में मंडल अध्यक्ष निर्मला पठानिया, विधायका रीटा धीमान एवं ज़िला के सभी बूथ पालिका, सहेली व सखी ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को आगे बढ़ने के उतने मौके नहीं देता, जितने अवसर भाजपा में मिलते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार ने स्व. सुषमा स्वराज को देश की विदेश मंत्री बनाया था, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को बनाया था। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दे का भी कर रही है राजनीतिकरण: जय राम ठाकुर

केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए खन्ना ने कहा, ‘महिलाओं को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, आज भारत खुले में शौच से मुक्त है, तो इससे जल-जनित रोग कम हुए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस मुफ्त मिलने से धुएं से होने वाली टीबी की बीमारी का खतरा कम हुआ है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में पिछले दिनों हुए विस्तार में सात और महिला मंत्रियों को शामिल किया गया था, इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये