प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पार्टी का मेगा शो, चलाया जाएगा सेवा और समर्पण अभियान

By निधि अविनाश | Sep 17, 2021

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस दिन को विशेष मनाने के लिए भाजपा ने खास तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेगा शो को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में 27 हजार से अधिक बूथों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही गंगा नदी में 71 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि जेपी नड्डा द्वारा चलाया गया यह अभियान आज यानि 17सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 

आपको बता दें कि पीएम मोदी  7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम बने थे और उन्हें 7 अक्टूबर 2021 को  एक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए पूरे 20 साल पूरे हो जाएंगे। बता दें कि भाजपा पार्टी इस मौके को और शानदार बनाने के लिए एकजुट हो गई है। सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रम को लेकर जे पी नड्डा ने पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें पीएम मोदी के व्यक्तित्व को लेकर कई प्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही नमो ऐप पर वर्चुअल प्रदर्शनी भी होगी। इस वर्चुअल प्रदर्शनी में पीएम मोदी के बारे में बताया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली Health-Booster

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान