मिशन 2024: भाजपा ने 144 चिह्नित लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी की विशाल रैली की योजना बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

नयी दिल्ली। वर्ष 2024 के आम चुनाव में अपने सांसदों की संख्या बढ़ाने में जुटी भाजपा की योजना चिह्नित किये गये 144 लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दर्जनों विशाल रैलियां आयोजित कराने की है। इन 144 लोकसभा सीट में से अधिकांश पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने इन सीट पर अपनी संभावना बढ़ाने के लिए ‘क्लस्टर योजना’ तैयार की है। पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों को इन सीट पर दौरा करके भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: Nick Jonas के साथ 'डे आउट' पर निकलीं Priyanka Chopra, शेयर की रोड ट्रिप की रोमांटिक तस्वीरें

इसके अलावा महाराष्ट्र की बारामती (सुप्रिया सुले, राकांपा), पश्चिम बंगाल की यादवपुर (मिमी चक्रवर्ती, तृणमूल), तेलंगाना की महबूबनगर (श्रीनिवास रेड्डी, टीआरएस) और मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा (नकुल नाथ, कांग्रेस) सीट शामिल है। भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम