By अभिनय आकाश | Sep 09, 2022
गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ये आरोप-प्रत्यारोप अब पीएम मोदी और सोनिया गांधी तक आ गई है। बीजेपी के गढ़ में आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने वैसे तो अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन आप प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने को लेकर फुल एक्शन मोड में है। लेकिन बीते दिनों बीजेपी की तरफ से गुजरात में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर किए दावे पर अब आप की प्रतिक्रिया सामने आई है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों दावा किया था कि आम आदमी पार्टी (आप) और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि नर्मदा परियोजना का विरोध करने वाली मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पाटेकर को ‘शहरी नक्सली' और ‘‘कट्टर गुजरात विरोधी बताते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी राज्य के अगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है।