भाजपा ने कोरोना से निपटने में केरल के प्रयासों के सराहा, महाराष्ट्र की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में केरल सरकार की प्रशंसा करते हुए भाजपा ने इसमें महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार के नाकाम रहने का बुधवार को दावा किया। पार्टी ने लोगों से अगले शुक्रवार को राज्य सरकार का विरोध करने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में स्वास्थ्य संबंधी ढांचा पूरी तरह चरमराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी पैकेज की घोषणा नहीं की। महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुंबई में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 22,563 मामले आए हैं और 800 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। मंगलवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 37,136 हो गयी है और 1,325 लोग दम तोड़ चुके हैं। पाटिल ने कहा कि भाजपा और राज्य की जनता ने शुरू में कोविड-19 के संकट को देखते हुए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला नौ मार्च को सामने आया और अब संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गयी है।’’ पाटिल ने कहा कि केरल में भी संक्रमण का पहला मामला नौ मार्च को सामने आया था और 70 दिन में कुल रोगियों की संख्या 1,000 के नीचे ही रही। वहां अब तक केवल 12 लोगों की मृत्यु हुई है। पाटिल ने कहा, ‘‘इसके विपरीत महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत के मामले 1,300 के पार चले गये हैं। यह ठाकरे सरकार की नाकामी को दिखाता है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोग सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सकते। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ‘महाराष्ट्र बचाओ’ प्रदर्शन के तहत सभी तहसीलदारों और जिलाधिकारियों को सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपे थे। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस को जीवन के हिस्से के रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता: शरद पवार

प्रमुख खबरें

SIR पर पूर्व राजदूत Navdeep Suri के सवाल, Aadhaar Card देने पर भी मांगा नागरिकता का प्रमाण

जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati

Delhi University Big Update: अब बिना Master Degree सीधे करें PhD, DU ने जारी की नई Eligibility Criteria

पूर्व रक्षा मंत्री पर खुलकर बोले Volodymyr Zelenskyy, बताया क्यों पैदा हुई थी डोनाल्ड ट्रंप संग असहज स्थिति