गुजरात के लिए भाजपा ने तैयार किया एक और बड़ा मेगा प्लान, 1 दिन में भगवा पार्टी करेगी 93 जनसभाएं

By अंकित सिंह | Nov 21, 2022

गुजरात चुनाव में भाजपा सत्ता वापसी के लिए पूरी तरीके से जुटी हुई है। भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में भाजपा का दावा है कि एक बार फिर से राज्य में पार्टी सरकार बनाने जा रही है। इन सबके बीच गुजरात में 89 सीटों के लिए प्रचार जोरों पर है। इन 89 सीटों पर 1 दिसंबर को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। लेकिन भगवा पार्टी की ओर से दूसरे चरण के लिए भी मेगा प्लान तैयार कर लिया गया है। खबर के मुताबिक 22 नवंबर यानी कि मंगलवार को भाजपा एक साथ दूसरे चरण की 93 सीटों पर चुनाव प्रचार करने का प्लान बना चुकी है। बीजेपी इसमें शक्ति प्रदर्शन भी करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भाजपा ने एक साथ 89 सीटों पर प्रचार किया था। अब ठीक वैसा ही प्लान दूसरे चरण के 93 सीटों के लिए है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, आदिवासी, युवा, और किसानों का उठाया मुद्दा

2017 के चुनाव में भाजपा गुजरात में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। हालांकि, बहुमत के साथ उसने सरकार जरूर बनाया था। भाजपा को 2017 सिर्फ 99 सीटों पर जीत मिली थी। यही कारण है कि पार्टी की ओर से 140 से अधिक सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चला गया है। गुजरात में भाजपा को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। इसके अलावा गुजरात में भाजपा काफी लंबे समय से सरकार में है। इसलिए कहीं ना कहीं पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का भी माहौल बन जाता है। हालांकि, पार्टी ने इस बार भी बड़े तादाद में पूर्व विधायकों के टिकट काटे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर