Gujarat Election: मोरबी घटना पर राहुल ने भाजपा को घेरा, बोले- जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Nov 21 2022 6:52PM

आज एक बार फिर से चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि मोरबी हादसे में 150 लोगों की मृत्यु हुई है। ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है। सवाल ये उठता है कि जिन्होंने ये काम किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, कोई FIR नहीं हुई।

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी के लिए प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने युवाओं और किसानों का मुद्दा तो उठाया ही साथ ही साथ मोरबी घटना को लेकर भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने लोगों को बचाने की कोशिश की है। जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कुछ भी कार्रवाई नहीं की गई है। राहुल गांधी राजकोट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोरबी का मुद्दा उठाया। दरअसल, पिछले दिनों मोरबी में एक पुल गिरने की घटना हुई थी। इसमें 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, आदिवासी, युवा, और किसानों का उठाया मुद्दा

आज एक बार फिर से चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि मोरबी हादसे में 150 लोगों की मृत्यु हुई है। ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है। सवाल ये उठता है कि जिन्होंने ये काम किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, कोई FIR नहीं हुई। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि भाजपा के साथ उनका अच्छा रिश्ता है तो क्या उनका कुछ नहीं होगा? चौकीदारों को पकड़ कर अंदर कर दिया। जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ। इससे पहले राहुल ने एक जनसभा में युवा, किसान और आदिवासी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि कोरोनाकाल में कई लोगों ने अपना परिवार खो दिया था, जिसमें भाजपा सरकार की लापरवाही और नाकामी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: वीरमगाम में हार्दिक पटेल ने वादे तो बहुत बड़े-बड़े कर दिये हैं, लेकिन इस क्षेत्र की जनता क्या कह रही है?

राहुल ने कहा कि ये देश आदिवासियों का है और इस देश में आपको हक मिलने चाहिए, आपको रोज़गार मिलने चाहिए, आपके बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जो आदिवासियों का इतिहास है, जीने का तरीका है, उन सबकी रक्षा हो। हमारा और सरकारों का काम आपकी आवाज सुनना है। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा आपको आदिवासी नहीं कहते हैं वो आपको वनवासी कहते हैं, वो आपको ये नहीं कहते कि आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हो बल्कि वो ये कहते हैं कि आप जंगल में रहते हो मतलब वो ये नहीं चाहते कि आप शहरों में रहो और आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर आदि बने। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़