Prabhasakshi NewsRoom: Nadda ने राहुल गांधी को बताया राष्ट्रविरोधी, खड्गे ने किया पलटवार

By नीरज कुमार दुबे | Mar 17, 2023

राहुल गांधी के विदेश में दिये गये विवादित भाषणों पर देश में हंगामा जारी है। संसद में राहुल गांधी से माफी की मांग के लिए हो रहे शोरगुल के चलते दोनों सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। इस बीच, भाजपा ने तय किया है कि वह राहुल गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग करेगी। दूसरी ओर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और जी20 की बैठकें हो रही हैं वहीं राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

इसे भी पढ़ें: 'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं...', जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस के बीच में राहुल गांधी को टोका, बीजेपी बोली- कब तक सिखाओगे

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया। भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने नड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?

प्रमुख खबरें

उद्योग जगत की खुशी बंगाल के फिर से निवेश और नौकरियों का केंद्र बनने का संकेत है

बंगाल में BJP की जीत! वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर के खुले द्वार, आसनसोल में आस्था की वापसी

Modi और Shah की चुनावी रणनीति गजब की होती है, इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत हैः Shashi Tharoor

पाक सेना ने हाफिज सईद-मसूद अजहर के लिए लड़ी लड़ाई, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पड़ोसी देश का सबसे बड़ा कबूलनामा सुना आपने?