भाजपा अध्यक्ष नड्डा के ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन संकट व क्रिप्टो करेंसी पर किए गए ट्वीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

नयी दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया और रविवार सुबह उससे यूक्रेन संकट तथा क्रिप्टो करेंटी के मुद्दे पर कई ट्वीट किए गए। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ‘कंप्यूटर आपदा प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) को इससे अवगत करा दिया गया है और जांच चल रही है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नड्डा का ट्विटर अकांउट कुछ वक्त के लिए हैक हुआ था। पार्टी के एक नेता ने कहा,‘‘ अब यह नियंत्रण में है। हम असली कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बातचीत कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aaditya Thackeray का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोले- यह अब बाबर जनता पार्टी है

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार