भाजपा ने शिवसेना का एक वोट अयोग्य घोषित कराने के लिए निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाया: राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र से शिवसेना के संजय पवार के राज्यसभा चुनाव हारने और भाजपा के धनंजय महाडिक के विजयी होने के बाद, पार्टी नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना का एक वोट अयोग्य घोषित कराने के लिए निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाया। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की जीत उतनी बड़ी नहीं है जितना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार ने पहली प्राथमिकता वाले अधिक मत प्राप्त किये हैं। राउत ने स्वयं राज्यसभा की एक सीट पर जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: क्या जॉनी डेप को डेट कर रही है Camille Vasquez? अफवाहों का खुद वकील ने किया खुलासा

राउत ने कहा, “दिल्ली में निर्वाचन आयोग पर दबाव डालकर हमारे एक मत (विधायक कांदे) को अयोग्य घोषित करा दिया गया। हमने उनके मतों को अवैध घोषित करने की याचिका डाली थी लेकिन आयोग ने उनका साथ दिया। महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उससे निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठते हैं।” राउत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में पवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई थी लेकिन कुछ विधायकों ने उनके लिए वोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी के शीर्ष नेताओं ने भी संजय पवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत