'भाजपा का 2500 रुपये का वादा साबित हुआ जुमला', दिल्ली सरकार पर आतिशी की तंज

By अंकित सिंह | Mar 12, 2025

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वे दिल्ली की महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिसमें 2,500 रुपये की सहायता और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए थे। 2500 रुपये का वादा 'जुमला' साबित हुआ। दिल्ली की महिलाओं को होली के दौरान मुफ्त सिलेंडर मिलने थे। 

इसे भी पढ़ें: 'मोदी जी गारंटी नहीं बल्कि जुमले देते हैं, ये साबित हो गया', महिला सम्मान योजना को लेकर AAP का BJP पर तंज

इसके अलावा, पार्टी ने होली और दिवाली के मौकों पर एक-एक मुफ़्त सिलेंडर देने का भी वादा किया। 8 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली की सीएम ने कहा कि वह महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करेंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह चुनावी वादों को पूरा करने से बचने के लिए "दोष-प्रत्यारोप" में लगी हुई है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट