आरजी कर अस्पताल घटना को लेकर Mamata के इस्तीफे की मांग करते हुए BJP का प्रदर्शन जारी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 13, 2024

कोलकाता । आरजी कर अस्पताल घटना से सही तरीके से कथित तौर पर नहीं निपटने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अपना प्रदर्शन जारी रखा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके नेताओं ने एस्पलेनेड क्षेत्र में अपने धरना स्थल पर दिये गए भाषणों में राज्य सरकार की आलोचना की, जबकि कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने अपने खून से रेखाचित्र बनाया और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। 

भाजपा 29 अगस्त से धरना दे रही है। इसबीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी-भाटपारा में भाजपा के एक जुलूस का नेतृत्व किया। अधिकारी ने कहा कि बंगाल के लोग मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद दिल से दुर्गा पूजा उत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह जल्द ही हो सकता है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, यह व्यक्तिगत पसंद है कि त्योहार कैसे मनाया जाए। हम निश्चित रूप से देवी दुर्गा की पूजा करेंगे।

प्रमुख खबरें

अफसरों के नाकारापन से नहीं थमेंगे नालंदा मंदिर जैसे हादसे

तेल की तलवार और कूटनीति की ढाल: पश्चिम एशिया संकट में भारत की अग्निपरीक्षा

Pakistan में Petrol Price Hike से हाहाकार, कफन ओढ़कर सड़कों पर लोग, बोले- जीना हुआ मुश्किल

US-Israel ने कर दिया Kharg Island पर हमला, राष्ट्रपति Pezeshkian बोले- हर ईरानी जान देने को तैयार, तुर्की में Israeli Consulate के बाहर फायरिंग