Pulwama हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं की मांग को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, कहा- लोकतंत्र का अपमान कर रही कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2023

2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं के विरोध के मामले को लेकर जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि हमने आज आंदोलन का आगाज किया, अब इसे और आगे लेकर जाएंगे। सरकार जिस तरह का व्यवहार कर रही है, ये लोकतंत्र का अपमान है। हम इस विषय को विधानसभा में निश्चित तौर पर उठाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New India

राजस्थान SI Paper Leak मामले में SOG की कार्रवाई, दो और आरोपी पकड़े गए

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद