बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

पश्चिम बंगाल में भाजपा लगातार ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ हमलावर है। इन सब के बीच आज भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ एक विरोध रैली निकाली गई। इस विरोध रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए बंगाल पुलिस की ओर से वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। भाजपा की रैली का नेतृत्व पार्टी के सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया। भाजपा की ओर से पुलिस पर लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बंगाल पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगाई थी। पुलिस के रवैए को लेकर तेजस्वी सूर्या ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर हमला किया है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यहां तानाशाही सरकार है। ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारा संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। हम शांतिपूर्वक बिकास भवन आए और विरोध प्रदर्शन किया, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है। इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि विवेकानंद और रविंद्र नाथ टैगोर की भूमि पर जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में शिक्षा में देश का मार्गदर्शन किया था, अब शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में डूब रही है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद