भाजपा का सवाल, राहुल बताएं कि कोरोना के खिलाफ अभियान में कांग्रेस ने क्या किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी क्या सिर्फ बयान देकर और भ्रम फैलाकर ही कोविड-19 से लड़ेगी ? भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं कि उनकी पार्टी ने कितने लोगों की चिंता की और भोजन, राशन अभियान चलाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा, ‘‘सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिये बयानबाजी करना ठीक नहीं है, बल्कि राहुल को विपक्ष के जिम्मेदार नेता की भूमिका निभानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राहुल गांधी ने किसी अर्थशास्त्री से बातचीत नहीं की और अब रघुराम राजन, अभिजीत बनर्जी से बातें करके जो कुछ बता रहें हैं, वे सुझाव के रूप में पहले से ही सरकार के पास हैं। हुसैन ने कहा, ‘‘सरकार एक ओर कोरोना वायरस से लड़ रही है तो दूसरी ओर गरीबों के लिए कल्याण के कार्य में जुटी हुई है।’’ राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी जो बातें कह रहे हैं और जो आरोप लगा रहे हैं....ये बातें तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में कोविड-19 से निजात पाने में कोई टकराव नहीं है और विशेषज्ञों की राय लेकर केंद्र एवं राज्य मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह काम कर रहे हैं। हुसैन ने कांग्रेस नेता से सवाल किया कहा, ‘‘क्या वे सिर्फ बयान देकर और सिर्फ भ्रम फैलाकर कोरोना वायरस से लड़ेंगे।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता के तौर पर उन्हें बताना चाहिए कि कितने लोगों की चिंता की, कितने लोगों को भोजन, पैकेट, सूखा राशन मुहैया कराया ? लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इसके बारे में एक लाइन भी नहीं कहते हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार जितने लोगों की मदद कर सकती है, वह कर रही है। राशन उपलब्ध करा रही है। केंद्र और राज्य मिलकर लोगों को उनके घर भी पहुंचाने काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट पर राहुल संग मंथन करते हुए बोले नोबेल विजेता अभिजीत, हर किसी को अस्थायी राशन कार्ड दे सरकार

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर