भाजपा का सवाल, गिरफ्तारी के बावजूद नवाब मलिक को इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कहा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर राज्य की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उन्हें पद छोड़ने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को पुणे में संवाददाताओं से कहा कि इससे पहले भी आरोपों का सामना कर रहे एमवीए सरकार के कुछ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, इसलिए मलिक को भी इस परंपरा का पालन करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती

चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘नवाब मलिक पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी आपराधिक आरोपों का सामना करता है और उसे गिरफ्तार किया जाता है, तो उस व्यक्ति को न केवल निलंबित किया जाता है, बल्कि वह अपना पद भी खो देता है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि नवाब मलिक पर भी यही नियम लागू होना चाहिए और मुख्यमंत्री उनका इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं? उन्होंने कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा न लेकर राज्य की एमवीए सरकार एक आरोपी को बचा रही है और भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

प्रमुख खबरें

Air India, Suzuki और SkyDrive का बड़ा फैसला, भारत में eVTOL विमानों से होगी Medical Supplies की सप्लाई

Bhojpur encounter: भारत भूषण तिवारी को गोली मारने वाला STF jawan गिरफ्तार

PM Narendra Modi शनिवार को Andhra Pradesh और कर्नाटक में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

UN के नए महासचिव की रेस में Costa Rica की ग्रिनस्पैन सबसे आगे रहीं