पेगासस जासूसी मामला: भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के रवैए पर साधा निशाना, कही यह बात

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 23, 2021

शिमला। पेगासस जासूसी मामले पर कांग्रेस के रवैए पर हमला बोलते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से निराधार और तथ्यहीन है , विपक्षी दल इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार के तथ्य सामने नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की लोकप्रियता पूरे विश्व में पिछले 7 वर्षों में बड़ी है उसको विपक्षी दल एवं देश विरोधी ताकते पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि इस ताकतों द्वारा भारत को बदनाम करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल 

शर्मा ने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो तो संसद के अंदर हर मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है, परंतु प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा करने के आश्वासन देने के बावजूद भी कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के नेता संदद में चर्चा करने के बजाए धरने और प्रदर्शन कर देश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है।इससे साबित होता है कि संसद में चर्चा करने के लिए उनके पास इस मुद्दे को लेकर ना तो कोई तथ्य है और न ही सबूत, उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के बहकावे में नही आएगी मोदी सरकार को अपना सहयोग व समर्थन देती रहेगी। भजापा कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए देश की छवि को धूमिल करने जैसी निमिन स्तरीय राजनीति की कड़ी निंदा करती है।

प्रमुख खबरें

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव

UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School

BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत