पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल

Sukhram family

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर अपने ससुर भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लिखे लगाये। लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट पेज से गायब हो गई। करीब छह साल पहले वह आश्रय के साथ राधिका की शादी हुई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर की लड़ाई इंटरनेट के मैदान में आ गई है। उनकी बहू राधिका गंभीर ने सुसराल पक्ष पर घर से निकालने व दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप सोशल मीडिया में लगाया तो प्रदेश की राजनीति में एकाएक गर्माहट आ गई। अनिल शर्मा दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के बेटे हैं व इस समय मंडी से भाजपा विधायक हैं। उनकी बहू राधिका गंभीर जो क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन है। कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा की पत्नी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर अपने ससुर भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लिखे लगाये। लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट पेज से गायब हो गई। करीब छह साल पहले वह आश्रय के साथ राधिका की शादी हुई। इस पोस्ट में अनिल शर्मा की ओर से एक नोटिस की कापी थी, जिसमें होटल में चल रहे सैलून को खाली करने के लिए लिखा था। अनिल शर्मा परिवार का मंडी शहर में रीजेंट पाल्म्स होटल है। इसमें आश्रय शर्मा, उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्य निदेशक हैं। इसी होटल में राधिका भी शादी के बाद से लगभग पिछले 33 महीनों से सैलून चला रही हैं। इसी सैलून को खाली करने के नोटिस की कापी इस पोस्ट में थी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लड़ाई राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों से नहीं शातिर अपराधियों से है: दीपक शर्मा

सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में राधिका गंभीर ने ससुराल पक्ष से सभी रिश्ते खत्म करने का एलान कर दिया है। ससुर को पैसे व सत्ता का भूखा बताया। अनिल शर्मा पर पैसे की खातिर अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। हालांकि राधिका ने इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है। बहू राधिका गंभीर को भेजे नोटिस में अनिल शर्मा का कहना है कि होटल में सैलून चलाने के लिए राधिका ने करार किया था। सैलून तैयार करने के लिए आश्रय शर्मा ने 24 लाख खर्च किए थे। यह पैसा उन्होंने आश्रय शर्मा को अपने यूको बैंक के खाते से ट्रांसफर किया था। 65000 रुपये मासिक किराये के साथ बिजली-पानी का बिल अदा करने की बात हुई थी। होटल की कैशबुक की जांच करने पर किराये का एक पैसा जमा नहीं हुआ। सैलून का करार सितंबर, 2018 में हुआ था। 15 जुलाई को निदेशक मंडल की बैठक में किराये को लेकर चर्चा हुई और राधिका को नोटिस देने का निर्णय लिया था। 33 माह का किराया जो 21.45 लाख रुपये बनता है, उसे जमा करवाने को कहा गया है।

वहीं अनिल शर्मा की बहू राधिका गंभीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी पोस्ट में जो आरोप लगाए हैं, वह मेरा बयान हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। उधर राधिका गंभीर के पति आश्रय शर्मा ने बताया कि किसी ने राधिका की आईडी को हैक कर इस पोस्ट को शेयर किया है। हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उस अकाउंट से किसी ने हमारे पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। मेरा अनुरोध है कि आप उस अकाउंट से डाली पोस्ट को गंभीरता से न लें। हमारा परिवार एकजुट है और ऐसी कोई भी बात नहीं है जो उस पोस्ट के माध्यम से कही गई है। देवरानी अर्पिता खान शर्मा (सलमान खान की बहन) ने भी वायरल पोस्ट को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ससुर अनिल शर्मा पर पर लगे आरोपों को निराधार बताया। साथ ही अपनी जेठानी राधिका पर जमकर बरसीं। अनिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़