Kerala: पी विजयन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, प्रचार से प्रतिबंधित करने की मांग की, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Mar 26, 2024

भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) में शिकायत दर्ज कर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर उनके कथित भ्रामक भाषणों को देखते हुए चुनाव प्रचार सभाओं में बोलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। शिकायत में, भाजपा राज्य समिति के सदस्य केके सुरेंद्रन ने पिछले दिनों मलप्पुरम जिले में आयोजित संविधान संरक्षण रैली के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भाषण का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय के बीच भय और नफरत पैदा करने के लिए भाषण दिया।

सत्तारूढ़ एलडीएफ ने चुनाव प्रचार के दौरान सीएए को एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। कोझिकोड, कासरगोड और मलप्पुरम में नागरिकता संरक्षण सार्वजनिक बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं और आने वाले दिनों में मध्य और दक्षिण केरल में कुछ और बैठकें आयोजित की जाएंगी। नागरिकता संरक्षण परिषद द्वारा आयोजित की जा रही बैठकें प्रमुख मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारी भीड़ को आकर्षित कर रही हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने भी इस सप्ताह राज्य भर में इसी तरह की बैठकें आयोजित करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: Kerala में महिला यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

विजयन ने सोमवार को कहा कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे सबसे पहले दो मुसलमानों ने लगाए थे तथा ऐसे में क्या संघ परिवार इन नारों को त्यागने के लिए तैयार है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विजयन ने उत्तर केरल के मुसलमान बहुल जिले मलप्पुरम में कहा कि मुस्लिम शासकों, सांस्कृतिक नायकों और अधिकारियों ने देश के इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विजयन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अजीमुल्ला खान नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने ‘भारत माता की जय’ का नारा दिया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार