नीतीश के पलटी मारने पर भाजपा की आई पहली प्रतिक्रिया, आरके सिंह बोले- इसमें नैतिकता नहीं, उन्हें शर्म आनी चाहिए

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अब वह राजद और कांग्रेस के सहयोग से एक बार फिर से नई सरकार का गठन करेंगे। इसका मतलब साफ है कि जदयू और भाजपा का रिश्ता टूट चुका है। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि हमने एनडीए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें NDA छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में NDA की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने का दावा भी किया पेश, बोले- हमने NDA छोड़ दिया

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागु चौहान से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। जिसमें उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया। जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट के बाद राजनीति गर्मायी हुई है। जिसमें उन्होंने कहा कि नए स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला