भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, मौर्य बोले- विपक्ष के लिए अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

मथुरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां महावन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी 2014 के समान ही भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष के लिये चुनाव में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। वे यहां महावन में यमुना किनारे रमण रेती स्थित कृष्ण उदासीन आश्रम में आयोजित होली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। 

उन्होंने आम चुनाव की घोषणा होने पर कहा, ‘भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। गत पांच वर्षों के अपने काम के दम पर पार्टी चुनाव में उतरेगी तथा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।’ उन्होंने कहा कि आप बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इफेक्ट पर भरोसा रखिए। विपक्ष के लिए इस चुनाव में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जायेगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘पुलवामा काण्ड के बाद दमदार जवाबी कार्यवाही करके केंद्र सरकार ने देश में आतंकवादियों, अलगाववादियों तथा उन्हें प्रश्रय देने वालों को कड़ा सन्देश दिया है। इतना दम विपक्ष के किसी नेता में नहीं। मोदी जी की कूटनीति से हमारी इस कार्यवाही को विश्व के सभी देशों का समर्थन भी मिला है।’

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन