पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की : जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 11, 2022

शिमला ।  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में चुनावों की संस्कृति को बदल दिया है। 

भाजपा के खिलाफ पार्टियों के गठबंधन का जिक्र करते हुए जम्वाल ने कहा भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा का केंद्र नेतृत्व हमेशा यह कहा है कि मतदाता जानता है कि विभिन्न नेताओं या पार्टियों के हाथ मिलाने पर भी अपने हितों की रक्षा कैसे की जाती है, चुनाव गणित या अंकगणित नहीं है, बल्कि यह रसायन शास्त्र है।

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी अब हिमाचल की राजनिति में देगी दस्तक

त्रिलोक जम्वाल ने कहा की भाजपा रसायन शास्त्र कहती है, तो हम सभी को याद रखना चाहिए कि भारत के गरीब लोग, जिनका वर्षो से शोषण किया गया है, हमारी मां, हमारी बहनें, हमारे युवा और हमारे किसान सभी का नरेंद्र मोदी के साथ एक रिश्ता है, बस एक रासायनिक बंधन के रूप में। यह प्रधानमंत्री मोदी की केमिस्ट्री है, जिसने उन्हें गरीब जनता को सशक्त बनाने और विकास के अपने रसायन से जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने आम जनता को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव के समय हमें वोट मिले हैं। इतनी बड़ी जीत के बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए भी तैयार है और हम हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।

प्रमुख खबरें

Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

Nepal में भारी बारिश से भारत हुआ बेहाल, Gandak और Narayani River के उफान ने UP-Bihar के कई जिलों में मचाई तबाही

संभल की Shahi Jama Masjid विवाद मामले में चंदौसी कोर्ट ने सुनवाई 16 अक्टूबर तक टाली

Rajkummar Rao की नेशनल अवॉर्ड विनिंग Shahid आखिरकार OTT पर रिलीज़, लेखक Apurva Asrani बोले-क्या अब डर की राजनीति खत्म हो रही है?