UP Election 2022। भाजपा ने जारी की एक और प्रत्याशियों की सूची, सरोजिनी नगर से कटा मंत्री स्वाति सिंह का टिकट

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में 17 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। सबसे बड़ी खबर तो यह है कि सरोजिनी नगर से मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा मंत्री बृजेश पाठक का भी चुनाव क्षेत्र बदल दिया गया है। सरोजिनी नगर से भाजपा ने राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सरोजिनी नगर से मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह भी टिकट के रेस में थे। हालांकि उन्हें भी निराशा हाथ लगी है। वही बृजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि लखनऊ कैंट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी लगातार अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही थी। लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया हैं। वहीं लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव भाजपा की उम्मीदवार है। लखनऊ पूर्व से गोपाल टंडन को टिकट दिया गया है। महिलाबाद से मौजूदा विधायक जया देवी पर ही विश्वास जताया गया है। माना जा रहा था कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी लखनऊ के किसी सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं। लेकिन अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई। 

प्रमुख खबरें

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट

Lionel Messi का अंतरराष्ट्रीय Football से संन्यास, Argentina के सबसे सफल खिलाड़ी ने मैदान को कहा अलविदा