MCD Election से पहले BJP ने जारी किया एक और स्टिंग, संबित पात्रा बोले- भ्रष्टाचार में लिप्त है आम आदमी पार्टी

By अंकित सिंह | Nov 21, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। भाजपा लगातार स्टिंग जारी करके आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। आज एक बार फिर से भाजपा की ओर से एक स्टिंग वीडियो जारी किया गया। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बेच रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के नेताओं के स्टिंग सामने आ रहे हैं, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी की ओर से इस तरह के स्टिंग जारी किए गए हैं। इससे पहले भी भाजपा ने कई स्टिंग जारी करके आम आदमी पार्टी पर बड़े आरोप लगाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: MCD Elections के मद्देजनर आज जेपी नड्डा संभालेंगे दिल्ली की कमान, कई केंद्रीय मंत्री रोड शो करेंगे

भाजपा नेता सुनिल यादव ने कहा कि घोटालों की बात हो या फिर चुनावी टिकट बेचने की बात हो! कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अपने पापों और काले कारनामों में अव्वल हैं। क्या टिकट बेचने का यह दलाली का धंधा बिना केजरीवाल की अनुमति के संभव है..? भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जनता को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी राजनीति का अराजक सपना दिखाकर सत्ता में आये थे, मगर आज AAP पार्टी का एक ही लक्ष्य है भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरी भरना और जनता को झूठ बोलकर सत्ता में बने रहना। जनहित से कोई सरोकार नहीं है। दिल्ली भाजपा अद्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी के लिए चुनाव, टिकट की खरीद-फरोख्त का एक माध्यम हो, उस पार्टी का उद्देश्य जनता के हित में काम करना तो दूर बल्कि जनता को लूटने के लिए पुरजोर प्रयास करना है। इसलिए कहते हैं AAP को मौका, मतलब खुद को देना धोखा!

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup