BJP ने मध्यप्रदेश के लिए जारी की अंतिम लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

By रितिका कमठान | Oct 29, 2023

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने गुना सीट और विदिशा सीट से अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चर्चित गुना सीट से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एक फेज में इस साल चुनाव होने हैं। इस बार 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और गिनती 3 दिसंबर को होनी है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 39 नाम शामिल किए गए थे। इसके बाद दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया था। दूसरी सूची में भाजपा ने तीन विधायकों की टिकट काटे थे। इसके बाद चुनाव की तारीख घोषित हो गई थी और भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी की थी।

 

चौथी सूची में ही भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया था। इन उम्मीदवारों में सभी वर्तमान विधायकों को भी टिकट दिए गए। इसके बाद पांचवी सूची में 92 नाम की घोषणा की गई थी और दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को होल्ड पर पार्टी ने रखा था जिसके बाद अब उनका ऐलान भी कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया

Gyan Ganga: नारद मुनि का अभिमान चूर! भगवान विष्णु की लीला से बने कुरुप, शिवगणों ने उड़ाया मज़ाक, आगे क्या?

धमाकेदार फॉर्म में विराट कोहली, कोच बोले- 2027 वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय रेलवे ने बढ़ाया किराया: आज से आपकी यात्रा होगी महंगी, जानें कितना?