दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

चीन ने अमेरिकी युद्ध विभाग की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें बीजिंग पर भारत के साथ सीमा तनाव कम होने का फायदा उठाकर अमेरिका-भारत संबंधों को कमजोर करने और पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने का आरोप लगाया गया था। चीन ने अमेरिका पर झूठे बयानों के जरिए बीजिंग और अन्य देशों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया और कहा कि भारत के साथ सीमा की स्थिति स्थिर है। चीनी विदेश मंत्री लिन जियान ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई पेंटागन की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा पेंटागन की रिपोर्ट चीन की रक्षा नीति को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है, चीन और अन्य देशों के बीच मतभेद पैदा करती है, और अमेरिका को अपनी सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने का बहाना ढूंढने का लक्ष्य रखती है। चीन इस रिपोर्ट का कड़ा विरोध करता है।

इसे भी पढ़ें: ये तो मनमानी हो गई...भारत के खिलाफ रोते हुए शिकायत लिए WTO पहुंचा चीन

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और चीन के बीच संबंध कई वर्षों में सबसे मजबूत हैं और युद्ध विभाग इस प्रगति को आगे बढ़ाने के प्रयासों का समर्थन करेगा। इसमें कहा गया है, हम ऐसा आंशिक रूप से पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के साथ सैन्य स्तर पर संवाद के दायरे को व्यापक बनाकर करेंगे, जिसमें रणनीतिक स्थिरता के साथ-साथ टकराव से बचाव और तनाव कम करने पर व्यापक रूप से ध्यान दिया जाएगा। हम अपने शांतिपूर्ण इरादों को स्पष्ट करने के लिए अन्य तरीकों की भी तलाश करेंगे। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी हित मौलिक हैं, लेकिन साथ ही सीमित दायरे वाले और तर्कसंगत भी हैं। इसमें कहा गया है, हम चीन पर प्रभुत्व जमाना या उसे अपमानित करना नहीं चाहते। बल्कि, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बताया गया है, हम केवल हिंद-प्रशांत क्षेत्र के किसी भी देश को हम पर या हमारे सहयोगियों पर प्रभुत्व जमाने से रोकना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन की चेतावनी, लद्दाख के बाद अब Arunachal Pradesh बनेगा भारत-चीन विवाद का नया केंद्र

चीन मित्रता की आड़ में सीमा पर दबाव बढ़ा सकता है। इसके आसार नजर आ रहे हैं। एक्सपेंशन की पॉलिसीज को लगातार  चीन आगे बढ़ाता हुआ नजर आता है। लेकिन हाल के समय में अगर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि रिश्ते बेहतर करने की कोशिशें हो रही हैं दोनों ही तरफ से। पिछले साल हमने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रेसिडेंट जिनपिंग की मीटिंग हुई रूस में और उसके बाद फिर इस साल प्रधानमंत्री चीन गए भी एससीओ  सम्मेलन में रिश्ते सुधर रहे हैं।  चीन का पहला टारगेट भारत नहीं है। चीन का पहला टारगेट ताइवान है और ताइवान पर कब्जा करने में चीन भारत का भी पॉलिटिकल समर्थन की उम्मीद लगाए बैठा है।  दुनिया के तमाम देशों को यह मैसेज दे रहा है कि ताइवान उनका अपना हिस्सा है। 

प्रमुख खबरें

योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे..., Ghaziabad में 150 अपराधियों ने Crime छोड़ने की ली शपथ, Video

Karnataka में Congress से मुस्लिम समाज की मांग, हमारे Vote से जीते, 5 Cabinet मंत्री बनाओ

UNSC की पावर टेबल से Pakistan बाहर, 5 नए देशों की एंट्री, जानें पूरी List

Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन और गहराया, LoC पर घिर गए आतंकी!