MP उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों के नाम सूची

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल उम्मीदवार रहेंगे। जोबट से सुलोचना रावत को टिकट मिली है। पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं रैगांव से प्रतिभा बागरी को।

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Agnipath Scheme में बदलाव से कुशल जवानों को बनाए रखने में मदद मिलेगी, बोले कारगिल नायक खुशाल ठाकुर

कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!