बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, कैराना से काटा मृगांका सिंह का टिकट

By अनुराग गुप्ता | Mar 23, 2019

लखनऊ। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि लिस्ट में उत्तर प्रदेश की कैराना, बुंलदशहर और नगीना सीट शामिल हैं। कैराना से बीजेपी ने प्रदीप चौधरी, बुंलदशहर से भोला सिंह को तो नगीना से डॉ. यशवंत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा लिस्ट में तेलंगाना के 6, केरल से एक और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि बीजेपी ने कैराना से स्वर्गीय हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटते हुए प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है। हुकुम सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां से बीजेपी ने उपचुनाव में मृगांका सिंह को उतारा था और वो आरएलडी की तबस्सुम हसन चौधरी से हार गई थीं। 

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े