Modi Ka Parivar: लालू को बीजेपी का जवाब, शाह-नड्डा समेत तमाम नेताओं ने बदला X पर बायो, लिखा- मोदी का परिवार

By अंकित सिंह | Mar 04, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री पर राजद प्रमुख लालू यादव के "परिवारवाद" तंज का जवाब देने के लिए सोमवार को एक प्रमुख ऑनलाइन अभियान - 'मोदी का परिवार' शुरू किया, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बायो बदल दिया है जिसे नरेंद्र मोदी के साथ एकजुटता के रूप में देखा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ा। इसके अलावा भाजपा के तमाम नेताओं ने अपना बायो बदला है। 

लालू का जवाब देते हुए मोदी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है। वहीं, लालू प्रसाद यादव के 'पीएम नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं' वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लालू प्रसाद यादव एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं। ये राजनीतिक जोकर भी रहे हैं। वह बिहार के सम्मान को गिराते हैं। वह कहीं न कहीं बिहारियों को लज्जित करने का काम करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | राहुल गांधी ने की पाकिस्तान की बेरोजगारी से भारत की तुलना! पीएम मोदी पर साधा निशाना, भड़की भाजपा ने कहा- गैर गंभीर नेता

आपको बता दें कि 2019 में भी भाजपा ने कुछ ऐसा ही मास्टर स्ट्रोक खेला था। उस दौरान राहुल गांधी लगातार मोदी पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा था कि चौकीदार चोर है। इसी के जवाब में भाजपा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कुछ ऐसा ही अभियान चलाया गया था जिसमें सभी नेताओं ने अपने बायो बदलते हुए लिखा था मैं भी चौकीदार। इसके बाद भाजपा को चुनाव में जबरदस्त तरीके से फायदा मिला था। आज एक बार फिर से परिवारवाद को लेकर भाजपा ने ठीक उससे मिलता जुलता अभियान चलाना शुरु किया है। ऐसे में आप देखना होगा कि पार्टी को इस चुनाव में कितना फायदा मिल पाता है। 

प्रमुख खबरें

अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए India और 13 देश एकजुट

India-Kazakhstan के बीच अहम बैठक, भविष्योन्मुखी साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress