अखिलेश के सपने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, योगी बोले- भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण ने उनके सपने में आते हैं और यह कहते हैं कि राज्य में सपा की सरकार बनेगी। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे। भगवान कृष्ण ने उन्हें ये भी जरूर कहा होगा कि जब तुम्हें सत्ता मिली थी तब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव के लिए कुछ नहीं कर पाए लेकिन वहां पर कंस को पैदा करके जवाहरबाग की घटना जरूर करवा दी थी। योगी ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि जब हम यहां पर खुद उपस्थित होकर इस विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहे हैं तो लखनऊ में कुछ लोगों के सपने में भगवान कृष्ण आ रहे होंगे और कह रहे होंगे कि अरे अपनी नाकामयाबियों पर अब तो रो जाओ। जो काम तुम नहीं कर पाए वो बीजेपी की सरकार ने ​कर दिया। वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पता नहीं उनके सपने में कृष्ण भगवान कैसे आ रहे हैं और सपने में कौन आ रहा होगा इसके डर से ही लोग विक्षिप्त होकर बयान दे रहे हैं। जनता उन्हें समझ चुकी है कि किस तरह से उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी और राम मंदिर का विरोध किया था।

अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवाद का रास्ता ही असल में रामराज्य का मार्ग है। यादव ने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्‍ण हर रात उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उन्होंने कहा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद