नीतीश के बयान पर भाजपा का पलटवार, तारकिशोर प्रसाद बोले- दिन में सपने देख रहे बिहार के CM

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

बिहार में सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। 2024 चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की ओर से बिसात बिछाई जा रही है। दूसरी ओर भाजपा जबरदस्त तरीके से उन पर पलटवार कर रही है। गुरुवार को एक बयान में नीतीश कुमार ने कहा था कि केंद्र में सरकार बनने पर हम पिछले राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। अब इसी पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन में सपने देख रहे हैं। भाजपा ने तो यह भी कह दिया है कि जो अब तक बिहार में अपनी ताकत पर सरकार नहीं बना पाए, वह केंद्र में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र में सत्ता में आने पर सभी पिछड़े राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा: नीतीश

इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री ने यह भी कह दिया कि अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से बिहार के अलावा और भी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्ज़ा मिलेगा। दरअसल, भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकजुटता की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीतीश कुमार ने विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी जिसमें शरद पवार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता शामिल रहे। भले ही नीतीश कुमार इस बात से लगातार इनकार कर रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं। लेकिन कहीं ना कहीं उनकी पार्टी की ओर से लगातार उन्हें पीएम पद का मटेरियल बताया जा रहा है। तभी तो पटना में चौक चौराहों पर एक पोस्टर लगाया गया था जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा था प्रदेश ने देखा, देश भी देखेगा। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी