Rahul Gandhi पर भाजपा का पलटवार, जी किशन रेड्डी बोले- आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा

By अंकित सिंह | Dec 23, 2022

भाजपा राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हालांकि देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस और राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर संभव हो तो इस यात्रा को स्थगित कर दी जाए। इसको लेकर राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर पलटवार किया गया था। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है और वह इस यात्रा को रोकने के लिए अलग-अलग बहाने बना रही है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 'भारत अब रहने लायक नहीं, बेटे-बेटियों को विदेश में रहने को कहा', अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर सियासी बवाल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें। वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है ये पुराना रिकॉर्ड रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है। देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है? 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की