Congress Adhiveshan: कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण समय, बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है... रायपुर में बोलीं सोनिया गांधी

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2023

पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस महाअधिवेशन में सोनिया गांधी जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर आज के सत्र की शुरूआत की। सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्य समिति के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी प्रमुख को अपने सदस्यों को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया। पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में लगभग 15,000 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव से पहले नेपाल में बदला राजनीतिक गठबंधन, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने प्रचंड सरकार से वापस लिया समर्थन

रायपुर में कांग्रेस सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। इसने कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत