West Bengal में BJP का राज, Suvendu Adhikari पहनेंगे मुख्यमंत्री का ताज, बस औपचारिक ऐलान बाकी

By अंकित सिंह | May 08, 2026

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। विधायक दक की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी। अधिकारी ने नंदीग्राम और भाबनीपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की। ​​उन्होंने भाबनीपुर में निवर्तमान मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र में 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। बताया जा रहा है कि भाजपा की बंगाल प्रदेश इकाई के प्रमुख सामिक भट्टाचार्य मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री पद के लिए अधिकारी और भट्टाचार्य दोनों ही प्रमुख दावेदार थे।

इसे भी पढ़ें: RSS के सबसे बड़े दुश्मन का कैसे हुआ End? आजाद भारत के इतिहास से एक रंग के मिटने की कहानी

हवाई अड्डे से शाह भट्टाचार्य और अधिकारी के साथ दक्षिणेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह न्यू टाउन के एक होटल में गए, जहां वह दो दिवसीय दौरे के दौरान ठहरेंगे। शाह आज भाजपा की विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव कर सकती है। यह बैठक न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के सभी 207 विजयी उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर