राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- कश्मीर मुद्दे पर पार्टी में ही अलग-थलग पड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

नयी दिल्ली। कश्मीर में स्थिति को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करने पर भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि समूचा देश अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का ‘जश्न’ मना रहा, मगर ‘कुछ नेता’ अपनी खुद की पार्टी में ही ‘अलग-थलग’ पड़ गए हैं। केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ बारहमासी ‘परेशानी पैदा करने वाले’लोग हैं और गांधी यदि उनका नेता बनना चाहते हैं, तो भाजपा सिर्फ उनसे हमदर्दी जता सकती है। उन्होंने कश्मीर में स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लगातार आलोचना करने के संबंध में किए गए सवाल पर गांधी पर तंज कसा।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर सत्यपाल मलिक का पलटवार, कहा- मेरे निमंत्रण पर की राजनीति

उन्होंने गांधी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ कुछ ऐसे नेता हैं जो जागते हुए भी सोते हुए दिखने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ गए हैं। वे अपनी पार्टी में ही अलग-थलग पड़ गए हैं।’’ प्रधान अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कई कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी की लाइन से हटकर सरकार के फैसले का समर्थन करने का हवाला दे रहे थे। भाजपा ने नेता कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव परिसीमन की कवायद पूरी होने के बाद ही होंगे क्योंकि क्षेत्र अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए आरक्षण लागू होगा। 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!