तृणमूल के ‘दीदी के बोलो’ अभियान के जवाब में भाजपा का ‘चा चक्रा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की होड़ लगी है। तृणमूल के ‘दीदी के बोलो’ (दीदी से कहो) अभियान के जवाब में भाजपा ‘चा चक्रा’ (साथ में एक कप चाय पीते हैं) अभियान शुरू करने जा रही है है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बात से इनकार किया है कि सितंबर से डिजिटल माध्यम से शुरू होने वाले अभियान का मकसद तृणमूल के अभियान को मात देना है। 

इसे भी पढ़ें: ‘दीदी के बोलो’ अभियान से लोगों को मिल रही मदद वहीं भ्रष्टाचार के उलाहने भी सुनने पड़ रहे

तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने लोगों से बेहतर जुड़ाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की नई पहल की नकल करने की कोशिश के लिए भगवा दल का मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारी नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह करने दें। हम परेशान नहीं है, लेकिन यह उन्हें कोई सार्थक परिणाम नहीं देगा, क्योंकि उनके पास ममता बनर्जी जैसा कोई जन नेता नहीं है।’

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला