कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला-बोल, MP में राज्यव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन से प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने और सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए भाजपा ने बुधवार को ‘घंटानाद’आंदोलन किया।इस दौरान बड़ी तादाद में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घंटे, घडियाल, मंजीरे, शंख एवं थालियां बजा कर प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेटों का घेराव किया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस के सत्ता में आने के पश्चात भाजपा का यह पहला राज्यव्यापी आंदोलन था।दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश में प्रगति और खुशहाली आई है, जबकि प्रदेश की 15 साल तक चली पूर्व भाजपा नीत सरकार जन विरोधी नीतियों वाली और घोटालेबाज सरकार थी। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के कानड़ में उपद्रव के बाद धारा 144 लागू, मोहर्रम के जुलूस में हुआ था पथराव

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कमलनाथ सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘कमलनाथ की सरकार ने पिछले नौ महीनों में ऐसे ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और लोक कल्याणकारी फैसले लिये हैं, जिनसे प्रदेश मंदी की मार से अछूता रह कर प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो चला है।’’ उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को जब पिछले साल दिसंबर में प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर मिला, तब सरकारी खजाना खाली था। इस खाली खजाने के बाद भी, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने शपथ-ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्तखत कर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए वचन को पूरा कर दिया। इसके अलावा, पिछड़े वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के साथ ही सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया। शोभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 15 साल तक चली पूर्व भाजपा नीत सरकार जन विरोधी नीतियों वाली सरकार थी और उसमें व्यापमं, डंपर, ई-टेंडरिंग और अवैध उत्खनन जैसे कई घोटाले हुए थे।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: TVK को अगर Tamilnadu में सरकार बनाने से रोका तो Vijay दोबारा चुनाव में जा सकते हैं!

Maharashtra Weather: खराब मौसम में फंसा Dy CM Shinde का Helicopter, Juhu में कराई गई Safe Landing

India MEA Briefing: Pakistan, Canada, Nepal, BRICS संबंधी मुद्दों पर आया विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

Operation Sindoor की पहली वर्षगाँठ पर Indian Armed Forces ने कही बड़ी बात, लंबे युद्ध की बजाय कम समय में लक्ष्य हासिल किये