बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सिद्धू पर लगे आरोप गंभीर, सोनिया-राहुल गांधी चुप क्यों?

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2021

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। जावड़ेकर ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने उन्हें देश विरोधी करार दिया है। बीजेपी सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से एक सवाल पूछ रही है कि आप चुप क्यों हैं? प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर बोलने और अपना पक्ष रखने की मांग करते हैं। क्या कांग्रेस इन पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर तेज हमला किया और उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी, खतरनाक तथा पूरी तरह विपत्ति’ करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि वह सिद्धू को अगले मुख्यमंत्री के रूप में या आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में सिंह ने साफ किया कि उनकी राजनीति छोड़ने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने सिद्धू को ‘राष्ट्र विरोधी, खतरनाक, अस्थिर, अक्षम’ करार देने के साथ राज्य और देश की सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह (सिद्धू) ‘साफतौर पर पाकिस्तान के साथ मिले हैं और पंजाब तथा देश के लिए खतरा और विपदा’ हैं। सिंह ने पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ सिद्धू की करीबी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं ऐसे व्यक्ति को हमें तबाह नहीं करने दे सकता। 

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश