भाजपा ने कहा, पेट्रोल- डीजल पर वैट कम कर जनता को राहत दें केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली में पेट्रोल पम्पों की हड़ताल की पृष्ठभमि भाजपा ने सोमवार को जोर दिया कि दिल्ली समेत गैर-भाजपा शासित राज्य तेल की कीमतों पर वैट (मूल्य वर्धित कर) में कटौती कर आम लोगों को राहत प्रदान करें। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली समेत गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारें तेल की कीमतों से लोगों को राहत दिलाने में अपनी भूमिका नहीं निभा रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओें से कहा, "गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने आम लोगों का बोझ घटाने की कोशिश नहीं की है। उनको संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। वे सिर्फ प्रचार कर रही हैं, लोगों की मदद नहीं कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम की बात आती है तब केंद्र को उत्पाद शुल्क लीटर के हिसाब से मिलता है। केंद्र सरकार ने अपना हिस्सा घटाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस पर वैट 27 प्रतिशत है और वह सीधे राज्य सरकार को जाता है... वह जाए, क्योंकि राज्य को भी काम करना है। 

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल, दिल्ली में आज बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप

 

लेखी ने कहा ‘‘ लेकिन दिल्ली समेत अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों वैट के जरिये दाम को कम नहीं किया। आज भी दिल्ली सरकार जनता को लाभ नहीं देकर खुद लाभ ले रही है। वह जनता की मदद नहीं कर रही है बल्कि उसे परेशान कर रही है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में इसके कारण पेट्रोल पंप वाले भी परेशान हैं क्योंकि उनकी बिक्री कम हुई है। लेखी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने हिस्से का काम करें क्योंकि वे काम से खुद भाग रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: भाजपा ने पेट्रोल पंप मालिकों को हड़ताल के लिए मजबूर किया: केजरीवाल

 

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने से दिल्ली सरकार द्वारा इनकार किए जाने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 400 पेट्रोल पम्प और सीएनजी पम्प बंद रहने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर पेट्रोल पम्प मालिकों को आप सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने के लिए ‘‘धमकाने’’ का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस