दिग्विजय के ऑडियो लीक पर भाजपा बोली, कांग्रेस की पाकिस्तान के साथ सांठगांठ

By अंकित सिंह | Jun 12, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 को फिर से लागू करने वाले ऑडियो के लिक होने के बाद देश की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि लिक ऑडियो कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह देश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। 'क्लब हाउस' के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है। संबित पात्रा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान के साथ सांठगांठ है। कांग्रेस देश विरोधियों का क्लब हाउस है। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि इससे पहले मणिशंकर अय्यर भी पाकिस्तान की पैरवी कर चुके हैं और धारा 370 को लेकर वह भारत के खिलाफ बोल चुके हैं। संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमारे जवानों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाते हुए उसे फर्जिकल स्ट्राइक बताया था। उन्होंने कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को RSS की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा