संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया 'अशांति फैलाने' का आरोप, कहा- कांग्रेस कर रही किसानों की मौत पर राजनीति

By रेनू तिवारी | Oct 06, 2021

बीजेपी के संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना को लेकर 'अशांति फैलाने' का आरोप लगाया है। लखीमपुर हिंसा की घटना और किसानों के मुद्दों पर राहुल गांधी द्वारा मीडिया को संबोधित करने के तुरंत बाद, भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता पर हमला किया और कहा, "यह भ्रम तोड़ना हमारा कर्तव्य है कि राहुल गांधी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उनका ये गैर जिम्मेदाराना रवैया। राहुल गांधी को किसानों से कोई लेना-देना नहीं हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटा है। रॉबर्ट वाद्रा ने लोगों की जमीन हड़पी है। किसानों की मौत पर कांग्रेस केवल सियासत कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि पर भक्तों की मुरादें पूरी करने धरती पर आती हैं माँ दुर्गा, नौ रूपों का पूजन कर पायें मनोवांछित फल 

संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। हमने उसके पश्चात देखा है कि चाहे किसान संगठन हो, चाहे प्रशासन दोनों ने मिलकर बातचीत की, दोनों के बीच में समन्वय हुआ, दोनों ने बातचीत करके कुछ निष्कर्ष निकाले। मुख्यत: जो निष्कर्ष था वो एक निष्पक्ष जांच का था। पोस्टमॉर्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।

इसे भी पढ़ें: टी20 सीरीज से ऑस्ट्रेलिया दौरे का सकारात्मक अंत करने उतरेगी भारतीय टीम 

संबित पात्रा से राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि राजस्थान में धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया, वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की? राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की? राहुल जी आप जो वोटों की खेती करने का प्रयास कर रहे हैं, इससे आप बचिए। संबित पात्रा ने कहा कि देश में सबसे महत्वूपर्ण विषय है शांति की स्थापना। हिंसा न हो, शांति रहे, हम विकास के पथ पर अग्रसर हों, हर जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी का ये कर्तव्य है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने लखीमपुर खीरी दौरे के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के तीन नेता उस जिले का दौरा करेंगे जहां धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं की लखीमपुर खीरी यात्रा से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हम तीन लोग जा रहे हैं और धारा 144 चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने को रोकती है। इस लिए 144 के तहत हमे रोका नहीं जा सकता है। इससे पहले यूपी सरकार ने राहुल गांधी और उनके कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा सीतापुर में कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकती है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और सीतापुर के पुलिस अधीक्षक ने राहुल गांधी को लखनऊ हवाईअड्डे पर रोकने का लिखित अनुरोध किया है। अधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी को सरकार के आदेश के अनुसार हवाईअड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Madras High Court पहुंचा TVS Group संपत्ति विवाद Lakshmi Venu ने मांगा बराबर हिस्सा

US tariff on India: नाचते-नाचते ट्रंप ने भारत पर फोड़ दिया 25% वाला टैरिफ बम! जनवरी से लग सकता है बड़ा झटका

Sourav Das को लंदन जाने से रोका, High Court पहुंची Cockroach Janata Party

Nitin Gadkari ने राज्यों से की अपील, Bike Taxi के लिए निजी दोपहिया वाहनों को मिले मंजूरी