By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
(फाइल फोटो के साथ) भुवनेश्वर, 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह बिना चुनाव के “सत्ता परिवर्तन” लाने की साजिश रच रहे हैं और इसके लिए विदेश में सलाह ले रहे हैं। पात्रा ने यहां प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पहले कई बार विफल हो चुके हैं।
पात्रा ने कहा कि यह तारीख एक नवंबर 1984 को हुए सिख-विरोधी दंगों की तारीख से मेल खाती है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय कांग्रेस और उसके सहयोगियों को मुंहतोड़ जवाब देगा। पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर दिए गए भाषण में एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश दिया कि जो लोग देश के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, उसके गौरव को कम करते हैं, देश को बांटने की कोशिश करते हैं और भारत की संस्कृति तथा स्वयं भारत से नफरत करते हैं, वे देश के दुश्मन हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “कल प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि ये दुश्मन कौन हैं: वे लोग जो भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हटाने के लिए सलाह लेने के वास्ते विदेश जाते हैं।”