By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ाई को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाने का संकल्प लिया था।