भाजपा ने कहा, ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ में यकीन रखते हैं मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्सर अपनी सारी जमा पूंजी जन-कल्याण के लिए दान कर देने को रेखांकित करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। भाजपा ने कांग्रेस के उस आरोप को भी खारिज किया कि मोदी ने गांधीनगर में उनके पास जमीन का टुकड़ा होने के संबंध में गलत जानकारी दी है। भाजपा का कहना है कि मोदी की संपत्ति के संबंध में कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है। पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने बेहद कम आय के बावजूद बहुत संपत्ति जमा की है।

इसे भी पढ़ें: पटनायक के किले में सेंध लगाने की कोशिश, ओडिशा में PM का बंपर प्रचार

भाजपा ने कहा कि मोदी ने हाल ही में कुंभ मेला के दौरान सफाई कर्मियों के लिए अपनी निजी जमा पूंजी में से 21 लाख रुपये दान किए थे। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में मोदी ने इतने ही राशि गुजरात सरकार के कर्मचारियों की बेटियों की शिक्षा के लिए दी थी। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए ‘सियोल पीस प्राइज’ में मिली 2,00,000 डॉलर की राशि भी दान कर दी थी। पार्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न लोगों से मिले तोहफों की नीलामी से मिली 11.73 करोड़ रुपये की राशि भी दान कर दी थी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष