पंजाब कांग्रेस में घमासान, हरीश रावत बोले- भाजपा अपना घर देखे, हम स्थिति को संभालने में सक्षम

By अनुराग गुप्ता | Aug 28, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बात उनके (सोनिया गांधी) सामने रख दी है, उनके मार्गदर्शन का अनुसरण होगा। भाजपा अपना घर देखे, हम अपना घर संभालने के लिए सक्षम हैं। 

पंजाब में सभी विनम्रइस मुलाकात से पहले उन्होंने भाजपा को ही नसीहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ सिद्धू के बगावती तेवरों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सभी विनम्र हैं। वे जानते हैं कि क्या करना है। हर किसी के बोलने का अपना अंदाज होता है, इसे बगावत कहना गलत होगा।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में सिद्धू और कैप्टन में तकरार, अमरिंदर की बढ़ी शक्ति तो PCC प्रमुख को लगी फटकार 

उत्तराखंड की जिम्मेदारी के लिए भी रावत तैयार !

क्या पंजाब का प्रभारी बने रहने के साथ हरीश रावत उत्तराखंड चुनाव के लिए समय निकाल पाएंगे ? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से समय निकालूंगा। पार्टी आलाकमान मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे पूरा करूंगा।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा